logo

अटल वेंडर मार्केट की तर्ज पर पूरे झाऱखंड में महिला मार्केट के निर्माण की दिशा में पहल करेगा चैंबर  

CHAMBER1.jpg

रांची 
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के नये सत्र के पदाधिकारियों के गठन के बाद वर्तमान टीम द्वारा कार्य आरंभ कर दिया गया है। पिछले वर्ष के अधूरे पड़े कार्यों को गति देने के लिए आज चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों संग बैठक की। कहां कि कार्यों में तीव्रता लाने के लिए सदस्यों को प्रेरित करने के लिए कई काम होंगे। भवन नियमितीकरण योजना के मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने बैठक के दौरान ही फोन पर वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से बात की। नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी करने का आग्रह किया।

चैंबर को राज्य स्तर पर मजबूती देने पर जोर 
बैठक के दौरान खासमहल भूमि को फ्रीहोल्ड करने, अटल वेंडर मार्केट की तर्ज पर राज्यभर मंल महिला मार्केट का निर्माण पर जोर दिया गया। साथ ही झारखंड चैंबर को राज्य स्तर पर मजबूती देने के प्रयास में सदस्यता अभियान को तेजी से गति देने की योजना पर चर्चा की गयी। बैठक में चैंबर अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष राहुल साबू, आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विकास विजयवर्गीय, संजय अखौरी, सदस्य विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा, विजयशंकर उपस्थित थे।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N